बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र से सटोरिया गिरफ्तार
सुमित जायसवाल (व्यौरोचीफ)
सारंगगढ़ जिला अंतर्गत बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र में आनेवाले परसाडीह में पुलिस ने छापामारी कर एक सटोरिया को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार सटोरिया के पास से ₹2205, एक सफेद कागज में अंको में लिखा सट्टा पट्टी, एवं कलम बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर पुलिस स्वयं या मुखबिर के माध्यम से असामाजिक कार्य करने वालो पर नजर रख रखी है।
इसी क्रम में बिलाईगढ़ पुलिस को किसी सूत्र से सूचना मिली थी कि परसाडीह ग्राम में हरीशचंद्र जाटवार, पिता का नाम सूकाल जाटवार, सट्टा खेलाने का काम र रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापामारी की। इस छापामारी में सटोरिया हरिशचंद्र जाटवार पुलिस के हत्थे चढा़।
पुलिस हरिशचंद्र जाटवार के बिरूद्ध भा.दा.वि की धारा 4 (क)
के तहत कार्यवाही कर रही है।
उल्लिखित छापेमारी में बिलाईगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक चौधरी, सहायक निरीक्षक भार्गव, यशवंत बंजारे, चंदन दिनकर, गौतम भारती, प्रवेश भारती, एवं अन्य थाना के अन्य कर्मचारीयो का बिशेष योगदान रहा।





