बिना अनुमति देर रात तक एसबीआई में चलती रही शराब पार्टी
बीजापुर
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा बीजापुर के भवन में विदाई के नाम ख़ूब छलके जाम, शराब पार्टी में संगीत की धुन पर थिरके भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी।
नियमों की उड़ी धज्जियां, वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल ,
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 63 पुरानी बस अड्डे के क़रीब स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बीजापुर शाखा को एलॉट हुए नए भवन में रविवार देर रात हुई एक ‘विदाई पार्टी’ आसपास के निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई. पार्टी का माहौल उस समय विवादित हो गया जब यह आयोजन कथित रूप से शराब पार्टी में तब्दील हो गया और देर रात तक इसका शोर मुख्य सड़क तक गूंजता रहा।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह ‘विदाई पार्टी’ देर रात शराब पार्टी में बदल गई. तेज संगीत, शोरगुल और हुल्लड़ की वजह से आस-पास के रहवासियों को परेशानी हुई. कुछ राहगीरों ने भी देर रात बैंक परिसर से आ रही तेज आवाजों को लेकर हैरानी जताई।
बैंक प्रबंधन की सफाई
एसबीआई बीजापुर शाखा प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि “कर्मचारियों ने विदाई पार्टी आयोजित की थी, लेकिन इसका उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं था. यदि किसी को असुविधा हुई है तो हमें खेद है. हालांकि उन्होंने शराब पार्टी की बात से इनकार नहीं किया और न ही यह स्पष्ट किया कि इसके लिए कोई लाइसेंस या अनुमति ली गई थी या नहीं।
एक दिवसीय लाइसेंस अनिवार्य:
छत्तीसगढ़ आबकारी नियमों के तहत निजी भवनों में शराब परोसने के लिए एक दिवसीय लाइसेंस लेना अनिवार्य है. अनुमति के बिना आयोजन अपराध है। बिना अनुमति शराब पार्टी आयोजित करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है ।
वायरल वीडियो





