बिजूपटनायक की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई
बीजू पटनायक की 25 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में आज ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की 25 वीं पुण्यतिथि पर बीजू जनता दल की रजगांगपुर इकाई की ओर से उनकी याद में एक श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम के तहत सर्व प्रथम स्थानीय बाबा तालाब घाट पर मंत्र उच्चारण करते हुए तिल तर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तिल तर्पण के बाद बीजू पटनायक चौक पर स्थित बीजू बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। और स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर पर साफ सफाई की गई। हमेशा की तरह इस बार भी स्थानीय सरकारी अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किया गया।
बीजद टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नगरपाल माधुरी लुगुन,उपनगरपाल एमडी इरफान, बीजद टाउन सचिव तन्मय सिंह, संजीव बेहुरा, कमलेश अग्रवाल, बीजद प्रवक्ता अशोक साहू, पूर्व उपनगरपाल अशोक दास, एमडी जफफर मोबिन, राकेश नंदा, कुतुब रब्बानी, अरुण ठाकुरता सहित बीजद के सभी पार्षद मोजूद रहकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
बीजद टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा एवं नगरपाल माधुरी लुगुन लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा लोगों के साथ रहना, प्रत्येक व्यक्ति की कल्याण व उन्नति के लिए कार्य करना ही बीजू बाबू का मूल मंत्र था जो वर्तमान समय में हमें अनुप्राणित करता आ रहा है।





