बालुका शिल्प कला को देखने उमडी़ भीड़
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
बहुडा़यात्रा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ की अपने धाम लौटने पर अंतरराष्ट्रीय बालू शिल्पकार द्वारा बनाई गई आकृति को देखने के लिए उमड़ी भीड़।
उड़ीसा सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में शदियों से चली आ रही भगवान श्री जगन्नाथ के रथ यात्रा की परंपरा, इसी परंपरा को अपने कला के माध्यम से प्रदर्शित करते आज कुमारकेला मंदिर के समक्ष अंतरराष्ट्रीय बालू शिल्पकार राजू साहू द्वारा बनाई गई आकृति को देखने के लिए भक्तों की अपार भीड़ देखी गई।
ज्ञात हो कि अंतर्राष्ट्रीय बालू शिल्पकार राजू साहू राजगांगपुर शहर के ही आईटी कॉलोनी के रहने वाले हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बालू शिल्प कला के लिए कई प्रमाण पत्र मिल चुके हैं।
आपको बता दें कि भगवान श्री जगन्नाथ अपने रथ से नौ दिन पहले अपने मौसी घर गुंडीचा गए थे। आज बहुडा़यात्रा के दिन भगवान अपने धाम को लौट आए है। भगवान की वापसी पर भक्तों की अपार भीड़ देखी गई भगवान श्री जगन्नाथ का दर्शन को लेकर एवं उनके रथ यात्रा को उनके अपने मंदिर पहुंचाने हेतु सैकड़ों की संख्या में भक्तों का ताता देखा गया 2 साल से यह रथ यात्रा कोविड-19 के भेंट चढ़ गया था। लेकिन इस बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में भक्तों की अपार भीड़ देखी गई।





