बारबार परिक्षायें रद्द होने से छात्र हताश

बारबार परिक्षायें रद्द होने से छात्र हताश

कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा के पत्रांक संख्या ku/r/145/24 दिनांक 1/2/2024 को कोल्हन विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से आपरिहार्य करण से परीक्षा स्थगित की जाती है जिसमें 
संत अगस्तीन महाविधालय मनोहरपुर के छात्र कॉलेज परिसर में उपस्थित हो कर अपनी हताशा और आक्रोश जाहिर की है। 

सभी विद्यार्थी CC-10 का परीक्षा देने आए थे, जो कि दिनांक 01-02-2024 जो कोल्हन विश्वविधालय द्वारा रद्द कर दिया गया। इसमे पहले भी CC-10 को दिनांक 22-01-24 को रद्द किया गया था। इस निर्णय से छात्रों में आक्रोश और निराशा है और साथ ही छात्रों का मनोबल टुटता नजर आ रहा है।

इस पर छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा विभाग द्वारा ठोस निर्णय नहीं ली गई तो चरण बंद आंदोलन करने की तैयारी है।

अगस्तीन महाविद्यालय में मुन्ना नायक, इजराइल, भेगरा, रहुल,लौहर, सपन, साहिल, मिचयारी, सेम कुमारी नाग, नन्दिनी नायक, सुष्मिता दास, भरती सेठ, व  कॉलेज के सैकडो़ छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

कोल्हन विश्वविद्यालय में परीक्षा का तिथि घोषित

Memo No. NC/KU/CE/2040-2044/2024 दिनांक01/02/2024 कोल्हान विश्वविद्यालय के पत्र KU/R/145/24 दिनांक 01.02.2024 द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा द्वारा आयोजित B.A./B.Sc./B.Com./Voc. (Hons/Gen) सत्र 2021-24 सेमेस्टर-4 परीक्षा 2023 दिनांक 01.02.2024 को होने वाली परीक्षा (प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली) स्थागित की जाती है एवं दिनांक 01.02.2024 को होने वाली प्रथम पाली की परीक्षा दिनांक 05.02.2024 (सोमवार) को समय 2.00 pm से 5.00 pm (द्वितीय पाली) में होगी एवं दिनांक 01.02.2024 को द्वितीय पाली की परीक्षा दिनांक 06.02.2024 (मंगलवार) को समय 2.00 pm से 5.00 pm (द्वितीय पाली) में होगी। परीक्षा केन्द्र पूर्व की भांति यथावत रहेगी।

यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबसा द्वारा जारी की गई है।