बांग्लादेशी प्रताड़ित हिंदुओं की सुरक्षा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

बांग्लादेशी प्रताड़ित हिंदुओं की सुरक्षा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

बांग्लादेश में प्रताड़ित हो रहे हिंदुओं के प्रति भारतीय हिंदीओं में आक्रोश दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। भारत में तमाम हिंदु संगठन पूरे देश में अपने अपने स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है और बांग्लादेशी प्रताड़ित हिन्दुओं के लिए सुरक्षा की मांग कर रहे है। भारतीय हिंदु संगठनों ने यह बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ प्रताड़ना बंद करने की मांग की है। इसिक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य मे स्थित बस्ती जनपद में भी हिंदु संगठनो ने बांग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं पर अत्याचार बंद करने और उन्हें सुरक्षा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। 

यहाँ प्रदर्शनकारीयों को दिग्गज राजनैतिक हस्तियों का भी भरपूर समर्थन मिला। जिनमें हर्रैया विधानसभा 307 से सत्तासीन विधायक अजय सिंह (भाजपा), संतकबीर नगर जिला प्रभारी (भाजपा), अजय सिंह गौतम, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, भाजपा नेता पिंटु तिवारी, आलोक त्रिपाठी, मनमोहन त्रिपाठी, स्नेह पाण्डे, आदी  प्रमुख रूप से अपने हजारों समर्थकों के साथ उपस्थित रहे़,साथ ही हजारों की संख्या में स्थानीय जनता ने भी प्रदर्शन कारियों का पूरा समर्थन किया। 

कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक पर आयोजित यह प्रदर्शन रैली हिन्दू रक्षा वाहिनी संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।