बसुधा योजना के तहत मिलने वाली शुद्ध पेयजल से वंचित है सानबंबुआ के लोग

बसुधा योजना के तहत मिलने वाली शुद्ध पेयजल से वंचित है सानबंबुआ के लोग

बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले ठेठेईपोस पंचायत के सान बंबुआ गाँव में पिछले दो वर्ष से सरकार की ओर से बसुधा योजना के तहत मुहैया कराई जाने वाली शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बंद है। 
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि  बार बार शिकायत किए जाने पर भी अबतक इस समस्या का कोई सामाधान नहीं किया गया। 
पिछले दो वर्षो से सानबंबुआ गाँव के लोग बसुधा योजना के तहत गाँव के घरों में वितरण किए जाने वाले शुद्ध पेयजल से वंचित हो गए है। 
इस गर्मी के मौसम में भी गाँवो के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है जिससे लोगों में संबंधित विभाग के प्रति काफी रोष देखा जा रहा है। 

ज्ञात हो कि ओड़िशा में करोडो़ रूपये की लागत से बसुधा योजना के तहत ग्रामांचलो में शुद्ध पेयजल मुहैया कराए जा रहे है। 
पर कई जगहों में विभागीय लापरवाही के कारण सरकार की यह जीवन दायिनी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।