बीजद की राजगांगपुर इकाई ने किया खाद्य सामग्री का वितरण
रामप्रवेश चौधरी(संवाददाता)
राजगांगपुर : कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने पुरे भारत वर्ष में लोगों को झगझोर कर रख दिया है इस महामारी की वजह से कई लोगों का रोजगार भी आधा हो गया है तो कईयो का एक दम बंद हो गया।
गरीब परिवार के लोगों के लिए यह महामारी काल के समान सर पर मंडरा रही है,इस महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा जारी लाॅक डाउन ने गरीब और मध्यम वर्ग परिवारों की कमर तोड़ दी है । किसी का रोजगार बंद हो गया तो किसी का आधा हो गया है ।
शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित अरबिंदो स्कूल के पीछे झोपड़ी पाड़ा में रहने वाले गरीब तबके के लोगों का रोजगार कम हो जाने से उन परिवारो का चलाना मुश्किल हो गया है ।
झोपडी पाडा़ के लोगो के इस समस्या को देखते हुए बीजद के नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेहेरा की अगुवाई में बीजद के कार्यकर्ता झोपड़ी पाड़ा पहुंचकर वहां बस्ती वालों के बीच सुखा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
साथ में वहां मौजूद बस्ती वालों ऑक्सीजन स्तर और शारीर की तापमात्रा की जांच कर मौजूदा लोगों को कोवीड गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी।
वहीं खुद अपने हाथों से झोपड़ी पाड़ा में रहने वाले बुजुर्गों के बीच नगर अध्यक्ष एवं उनकी टीम द्वारा राशन सामग्री का वितरण किया गया।
बीजद द्वारा दिए खाद्य सामग्री में चावल ,आलू , दाल एवं तेल का एक पैकेट बनाकर झोपड़ी पाड़ा बस्ती के एक क्लब में बांटा गया ।
बस्ती के लोगो से उन्हें जानकारी मिली कि कैंसर पीड़िता रेनू देवी का परिवार भी भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है और उन्होंने उसके पास भी खाद्य सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था की।
साथ ही पत्रकार तन्मय सिंह ने एक हजार रुपए नकद राशि प्रदान करते हुए आगामी दिनों में ओर सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बीजद के राजेंद्र लेंका , राजेंद्र मोहंती उर्फ राजू भाई , राकेश नंदा उर्फ बब्बू भाई , तन्मय सिंह, राजेश राणा , सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे, इस अवसर पर बीजद के राजेंद्र बेहेरा ने बताया जरूरत मंदो के बीच लाॅकडाउन में खाद्य सामग्री का बंटन बीजद द्वारा जारी रहेगा ।





