बंडामुंडा़ रेलवे अस्पताल के सीएमएस का तबादला रूका
एसी.एम.एस डॉक्टर संजीव कुमार का तबादला रद्द होने से बडांमुडां के रेल कर्मचारी एवं मरीजों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
चक्रधरपुर रेल मंडल के बडांमुडां रेलवे अस्पताल के एसी.एम.एस डॉक्टर संजीव कुमार का तबादला रद कर दिया गया है। बताया जाता है कि डॉक्टर संजीव कुमार को प्रशासनिक आधार पर रांची मंडल के अस्पताल से चक्रधरपुर रेल मंडल के अधीन बडांमुडां रेलवे अस्पताल मे पदास्पित किया गया था। परंतु डॉक्टर संजीव कुमार का अस्पताल में पदभार ग्रहण करने के 11 महिने के भीतर षडयंत्र के तहत उन्हें विभागीय उच्च अधिकारियों के आदेश पर बंडामुडां रेलवे अस्पताल से आद्रा रेल मंडल अंतर्गत आनेवाले एक रेल अस्पताल में तबादला कर दिया गया था । इसकी जानकारी मिलने से रेल कर्मचारियों समेत अस्पताल में इलाजरत मरीजों मे एक तरह से निराशा देखी जा रही थी।
डॉक्टर संजीव कुमार का तबादला रोकने की दिशा मे अस्पताल मे कार्यरत कर्मचारी समेत बंडामुंडा ईकाई के कर्मचारियों के अनुग्रह पर रेलवे से जुड़े सभी रेल संगठन के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी।
सूचना पाकर सभी ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा से डॉक्टर संजीव कुमार की तबादला को रद करने का निवेदन किया।
उच्चाधिकारीयों ने भी सभी की याचना स्विकारते हुए बंडामुंडा़ रेलवे अस्पताल के सी.एम.एस. का तबादला रोक दिया जिससे बंडा़मुंडा़ वासियों में हर्ष देखा जा रहा है।





