प्रदुषण नियमों का उल्लंघन करता टीआर स्पंज
राजगांगपुर प्रखंड़ में स्थित बरपल्ली में राज्य राजमार्ग संख्या 10 के निकट स्थित टीआर स्कैन फैक्ट्री पर्यावरण विभाग के सभी नियमों और विनियमों का उल्लंघन कर रही है, आम जनता की शिकाय है कि प्रशासन सब जानते हुए अंजान बनी हुई हैं, फलस्वरूप कारखाने में लगे इपीएस को रात को बंद कर दिया जाता है जिससे रात में कारखाना के आसपास के गांवों की सड़कों, घरों, खेतों, नहरों, नदियों, तालाबों आदी काले धूल के बादल से पट जाती है।पानी में काले धूलकण घूलने से इसे पीकर पशु पक्षी विभिन्न बीमारियाँ से ग्रस्त हो रहे है। राज्य राज पथ पर 10 से 100 मीटर की दूरी पर काले धुएं के कारण लोगों की आंखों में जलन हो रही है, सड़क पर दृष्टि बाधिता वाली स्थिति उत्पन्न हो रही है जिसके कारण यात्रियों को दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। फैक्ट्री में रोजाना राज्य और राज्य के बाहर से ट्रकों के माध्यम से विभिन्न कच्चे माल का परिवहन किया जाता है और वाहन खड़े किए जाते हैं। सड़क के किनारे राज्य राजमार्ग पर तेज़ गति से चलने वाले यातायात के कारण समस्याएँ होती हैं लेकिन ऐसी शिकायतें हैं कि कई श्रमिकों के पास स्वास्थ्य बीमा या भविष्यनिधि योजना नहीं है। कारखाने में अधिकांश कर्मचारी राज्य के बाहर से लाए जाते हैं, और कार्यरत हैं नियमित श्रमिकों के रूप में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता नहीं दी जाती है। कारखाने में श्रमिकों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता है।
श्रमिकों को पहनने के लिए सुरक्षा जूते व अन्य उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। कहा जाता है कि कंपनी के अधिकांश कर्मचारी राज्य के बाहर से आकर काम कर रहे हैं, जिससे कारखानों में श्रमिकों का जोखिम बढ़ता जा रहा है। जिससे स्थानीय निवासी त्रस्त हैं और सामान्य जीवन बिताने के लिए मजबूर है।





