पैरामिलिट्री जवानों व उनके परिवारों के लिए एडीजी ने बनाया अलाइंस
पूर्व एडीजी ने नये साल के अवसर पर सभी संगठनों को अलाइंस आफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आने की अपील की।
नितिन सिन्हा (संपादक-खबरसार)
नई दिल्ली..अर्धसैनिक जवानों के हितों को लेकर हमेशा सक्रिय रहने वाले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) एच.आर सिंह ने विभिन्न राज्यों के पैरामिलिट्री जवानों व उनके परिवारों के लिए बने संगठनों को अलाइंस बना कर नये साल का तोहफा दिया।
कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से कहा गया कि लम्बे समय से यह कमी महसूस की जा रही थी, कि सभी पैरामिलिट्री संगठनों को एक झंडे/बैनर तले लाया जाए। ताकि सामुहिक निर्णय के तहत शांति पुर्ण आंदोलन की नई और मजबूत रणनीति बनाई जा सके। उसी दिशा में एक कदम आगे बढाते हुए राजधानी दिल्ली में अलाइंस आफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन करावाया गया। 2024 के आम चुनावों से ठीक पहले नए साल के आगमन पर विभिन्न राज्यों के संगठनों के वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों को एलाइंस में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पूर्व ए.डी.जी. एचआर के अनुसार शहीद परिवारों के कल्याण एवं पुनर्वास हेतु बनी कॉनफैडरेसन कार्य करती रहेगी। अब सभी संगठनों से मिल बैठकर योजनाबद्ध तरीके से सामुहिक मेमोरेंडम तैयार किया जाएगा। सभी राज्यों के वेलफेयर संगठनों के प्रतिनिधियों को जनवरी या फरवरी के महिने में राजधानी दिल्ली में गोलमेज सम्मेलन बुलाकर अंतिम रूप दिया जाएगा। पूर्व एडीजी का कहना है कि अभी तक 18 राज्यों के प्रतिनिधियों को एलाइंस में शामिल किया जा चुका है।
अभी कई और राज्यों से संदेश मिल रहे हैं। जैसे ही फरवरी माह तक प्रकिया पूर्ण हो जाएगी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों व केंद्रीय सरकार को इतला दी जाएगी। पैरामिलिट्री संगठनों के इतिहास में ऐसा पहली बार जब 2024 देश में होने वाले संसदीय चुनावों से पहले 20 लाख पैरामिलिट्री परिवार अपने भलाई संबंधित मुद्दों पर एक बैनर तले इक्कठे होकर राज्यों एवं केंद्रीय सरकार को नोटिस जारी करेंगे साथ ही वोट की चोट का ऐलान कि जो राजनीतिक दल पैरामिलिट्री जवानों की सुविधाओं को लागू करने हेतु अपने चुनावी घोषणा या संकल्प पत्र में शामिल कर पूरा करने का वायदा करे।






