पेड़ से लटकता मिला युवक का शव हत्या की आशंका

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव हत्या की आशंका

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ: अंगुल) 

अंगुल जिला के तालचर शहर में स्थित तालचर कॉलेज परिसर में लगे पेडो़ के बीच एक पेड़ के शाखा से युवक का रस्सी के फंदे में झूलता शव देखा गया। 
यह हत्या है या आत्महत्या अभी कुछ भी कह पाना संभव नही है, फिलहाल अंचल में यह चर्चा का बिषय बना हुआ है। 
 मृत युवक की पहचान पाल्लहाड़ा खमार थाना क्षेत्र के बेठिया ग्राम निवासी राजेंद्र प्रधान के रूप में हुई है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र तालचर में जेसीबी ऑपरेटर का काम करता था। स्थानीय लोगों ने शव को कॉलेज परिसर में पेड़ से लटकता देख इसकी सूचना पुलिस को दी ।  
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शवपरीक्षण के लिए तालचर के मंडपाला सरकारी अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों द्वारा तालचर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है जिसमें उन्होंने लिखा है कि किसी ने राजेंद्र की हत्या करने के बाद उसे पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका दिया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार यह हत्या या आत्महत्या फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है पोस्टमार्टम कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति अस्पष्ट हो पाएगी।