पूरे जिले में हुआ विश्व योग दिवस का पालन
टीम सारांश दैनिक
विश्व योग दिवस के अवसर पर ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला में विभिन्न स्थानों,शैक्षणिक संस्थानो, नीजी संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनो द्वारा योगाभ्यास का आयोजन किया गया। राजगांगपुर में डालमिया सीमेंट, डालमिया विद्या मंदिर, एवं डालमिया आईटीआई द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।

डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड की ओर से संयंत्र की आवासीय टाउनशिप (कलिंगा टावर) में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डालमिया सीमेंट के कर्मचारी, अधिकारी एवं उनके परिजनों ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया l डालमिया सीमेंट के प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. राधे श्याम शर्मा ने योग शिक्षा देने सहित योग द्वारा हो रहे उपकार के बारे में प्रकाश डाला l वहीँ डालमिया विद्या मंदिर के अध्यापक / अध्यापिकाओं ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ योग दिवस का पालन किया ।

राउरकेला कॉलेज के 'राष्ट्रीय सेवा योजना' की संबद्ध शाखा द्वारा कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर करुणाकर पाटशानी के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की अध्यक्ष प्रो. सुजाता प्रधान ने की और सुश्री रीना शर्मा (आर्ट ऑफ लिविंग, राउरकेला), योग शिक्षिका और सुश्री तपस्विनी मिश्रा, अर्थशास्त्र विभाग की प्रोफेसर ने एसोसिएट योग शिक्षक के रूप में अपना योगदान देकर कॉलेज के छात्रों और संकाय सदस्यों को सामान्य योगाभ्यास करवाया और अंत में, छात्रों को योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ दिलाई गई।

राउरकेला शहर की अग्रणी साहित्यिक संस्था बसंती पाठागार में सफलतापूर्वक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पाठागार परिसर में मनाया गया। योग गुरु और पाठागार के संपादक विक्रमचंद्र आचार्य ने कार्यक्रम की मेजबानी की और योग गुरु पीतावास प्रधान और पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष और कवि कुंजबिहारी राउत ने अतिथि के रूप में भाग लिया। अतिथियों ने अपने भाषण में कहा कि योग संस्कृत शब्द 'युज' से बना है। जिसका अर्थ है एकता. योग शरीर और आत्मा के सामंजस्यपूर्ण मिलन का प्रतिनिधित्व करता है। इसका मुख्य उद्देश्य मानसिक संतुलन, शांति और आत्म संतुष्टि प्राप्त करना है।

इसी तरह बंडा़मुंडा़ के सेक्टर "बी" स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग दिवस का पालन करने के लिए स्कूल के बच्चों के साथ आसपास के लोग भी शामिल हुए और योग के 32 आसनो का योगाभ्यास किया।





