पुलिस के हत्थे चढा़ नकली क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
झारखंड़ में सिमडेगा जिला के ठेठेइटांगर में तीन नकली क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) वाहन चालकों से अवैध वसूली करते रंगे हाथों पुलिस के हत्थे चढ़े।
ये तीनो नकली क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) बनकर वाहन चालकों से अवैध रूप से वसूली कर रहे थे।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओडिशा और झारखंड को जोड़ने वाली सिमडेगा - कुत्रा सड़क मार्ग पर ठेठेइटांगर के पास तीनों इनोभा कार से गए और सड़क किनारे अपनी कार खड़ी कर उस सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालको को रोककर उनसे वाहन संबंधित कागजात की मांग करते थे एवं कोई कमी होने पर या कमी दिखाकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी होने का धौस दिखाकर उनसे पैसे की मांग करते थे।
प्राप्त सूचना के अनुसार उनमें से एक खुद को सुंदरगढ़ जिले का उप आयुक्त (डीसी) बता रहा था। इसकी सूचना ठेठईटांगर थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश को मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर नकली आरटीओ अधिकारी बने तीनो को गिरफ्तार कर उनका वाहन जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपीयों में जय प्रकाश गुप्ता सुंदरगढ़, टूटू देहरी और प्रवीण प्रधान अंगुल (ओडिशा) का रहने वाला बताया जा है। सभी गिरफ्तार आरोपीयों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इनमें से एक आरोपी का राजनैतिक हस्तीयो के साथ कई तस्वीरे सामने आई है।





