पुलिस की निष्क्रियता के कारण बिजली कर्मचारी हड़ताल पर
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
विद्युत विभाग कर्मचारी को पीटने के आरोप पर कर्मचारियों का धरना आंदोलन शुरू हो गया है।
मेगा बिजली चोरी रोकथाम अभियान में शामिल बिजली कर्मचारी की पिटाई की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की' मांग को लेकर ओडिशा बिजली कर्मचारी महासंघ की ओर से चईपाल विद्युत मंडल में कार्यरत सभी कर्मचारी आज से हड़ताल पर हैं। क्योंकि विक्रमपुर थाना क्षेत्र के गोबरा गांव के सिखपाल साही के बिजली उपभोक्ताओ द्वारा तालचेर के चाइपाल विद्युत प्रमंडल में कार्यरत बिजली कर्मचारीयों को बिजली चोरी रोकने पर पीटा गया है।
इस मुद्दे को लेकर ओडिशा बिजली कर्मचारी महासंघ की शिकायत है, कि घटना के बाद भी बिजली कर्मियों से मारपीट और गाली-गलौज करने की घटना में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 20 मई को तालचेर विद्युत प्रमंडल के टीपीसीओडीएल के साउथ बलंडा खंड के कनिष्ठ प्रबंधक शुभेंदु दास अपने तीन कर्मचारियों के साथ विक्रमपुर थाना क्षेत्र के गोबरा गांव के शिकपाल साही में बिजली चोरी का निरीक्षण करने गये थे।
वहां बबुला प्रधान नामक व्यक्ति को अवैध रूप से पास के बिजली के खंभे से बिजली का कनेक्शन जुड़ा पाया गया। हालांकि जब बबुला प्रधान को इस बात का पता चला तो वह अचानक अपने पिता शुकदेव प्रधान के साथ वहां पहुंच गया और शुभेंदु दास और उनकी टीम पर हमला कर दिया. उसने सभी को नीचे गिराकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अभद्र भाषा में गाली देने के बाद अधिकारी ने पीवीआर बुक ले ली और उसे वहीं 30 मिनट तक रोके रखा। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर मोकाए वारदात में पहुँच कर उन्हें छुडाया।
जिसके बाद बिजली कर्मचारी श्री दास ने विक्रमपुर थाने में आरोपी का नाम दर्ज कराया। हालांकि आरोपितों के प्रति पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में चंईपाल विद्युत मंडल के कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त हो गया है। इसके विरोध में चईंपाल प्रमंडल अंतर्गत तलचेर, हटोतोटा, बाउरपाल, मेरामुंडली, कनिहा, रेंगाली, सामल, पराबील, खमार, पल्लहड़ा, परजंग समेत 13 वर्गों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। संभाग संपादक विकास साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अगर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो आने वाले दिनों में विद्युत प्रमंडल बिजली गुल होने पर पुलिस प्रशासन और टीपीसीओडीएल प्रबंधन, मुख्य अधिकारी जिम्मेदार होंगे।





