पुरानी रंजिश में महिला जख्मी
धर्मेंद्र सिह (राज्य प्रभारी)
बस्ती : पुराने मुकदमे में सुलह ना करने पर रंजिश को लेकर अकेली महिला को कुल्हाड़ी व बाकी से मार कर किया घायल |
मामला पैकोलिया थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव का है | गांव की निशा पत्नी महेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि मंगलवार की रात अपने घर पर सो रही थीं |रात करीब पौने एक बजे गांव के ही इन्द्रपती पत्नी बाबूलाल,आशीष मौर्य पुत्र बाबूलाल,संध्या मौर्य पुत्री बाबूलाल और सतीश मौर्य पुत्र बाबूलाल कुल्हाड़ी और बांकी से मारने लगे।
मारने पीटने के दौरान इन्द्रपती ने उसे पकड़ लिया बाद में आशीष मौर्य मरने लगे जिससे वह लहूलुहान हो गई |किसी तरह शोर मचाने पर पड़ोस के लोग दौड़े तब उसकी जान बच पाई |
आरोपितों ने पुराने मुकदमे को सुलह करने का दबाव देकर जान से मारने की धमकी दी और चले गए। सिर में गंभीर चोटें लगी देख पड़ोसियों ने फौरन 108 एम्बुलेंस और डायल 112 को सूचना दी।
यहां बताते चलें कि महिला के परिजन रोजी-रोटी के जुगाड़ में बाहर रहते हैं |उसकी बेटी एक महीने पहले अपने बूआ के घर गई है |
इस समय महिला घर पर अकेली है। उसे अकेला देख दबंगों ने उसे पर हमला किया और मार कर उसको अधमरा कर दिया | थाना प्रभारी पैकोलिया संजू यादव ने बताया है कि तहरीर मिली है |आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है |






