पिकनिक मनाने गए दो युवक नदी में डूबे एक मृत दूसरा लापता
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव से होकर गुजरने वाली हसदेव नदी में नहाने गए दो युवक पानी की तेज धार में वह गए जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। दोनों युवक कोरबा जिले के दीपका से पिकनिक मनाने परिवार के साथ पहुंचे थे। इस घटना की जानकारी बिलासपुर एनडीआरएफ को जानकारी दे दी गई है।
घटना की जानकारी देते हुए बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि शुक्रवार को कोरबा जिले के रहने वाले सुमित सिंह और अश्वनी सिंह अपने परिवार के साथ देवरी गांव के हसदेव नदी में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे हुए थे। नहाने के दौरान दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक अश्वनी सिंह 24 वर्ष के शव को बरामद किया गया है। वहीं दूसरे युवक सुमित सिंह 19 वर्ष जोकि लापता है जिसकी तलाश की जा रही है। मगर कुछ पता नहीं चल सका है।





