पापा की परीयो को पुलिस ने सिखाया सबक
सोशल मिडिया में अभद्रता करने वाली युवतियों को कोतवाली पुलिस ने सिखाया सबक...
रायगढ़: शहर में सोशल मिडिया पर अश्लीलता का ऐसा दौर चल पड़ा है कि आए दिन उट_पटांग विडियो या फोटो क्लिप डालकर युवा उसे वायरल कर रहे हैं।

यद्यपि इस तरह के सोशल मीडिया पर अभद्र शब्दों व गाली गलौज वाले इमेज,वीडियो, रील बनाकर आम जनता में वायरल करने वालों पर पुलिस और साइबर सेल लगातार नजर रखती है। बावजूद इसके शहर के युवक-युवतियों में यह गन्दी परंपरा थमने का नाम नहीं ले रही है।
इस क्रम में बीते कल सोशल मीडिया में शहर की दो नाबालिग लड़कियां ने सिटी कोतवाली रायगढ़ के सामने खड़े होकर एक अश्लील गाली गलोच के साथ खींची हुई इमेज को इंस्टाग्राम में अपलोड किया था। जिस पर साइबर पुलिस की टीम ने मॉनिटरिंग कर एस एस पी सदानंद कुमार के संज्ञान में लाया। एस एस पी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दोनों बालिकाओ की खोजबीन की और उन्हे अपने साथ तत्काल थाना ले आई। जिसके बाद उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की गई।





