पर्यावरण सुरक्षा के लिए डालमिया सीमेंट द्वारा किया जा रहा है पौधरोपण

पर्यावरण सुरक्षा के लिए डालमिया सीमेंट द्वारा किया जा रहा है पौधरोपण

डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड अपने सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) द्वारा लांजीबरना एवं इसके आस पास के अंचलो में पौधरोपण करने के अलावा ग्रामीणों को पर्यावरण सुरक्षा, पेड़ पौधों का महत्व  तथा इससे मिलने वाले लाभ से समय समय पर अवगत कराते आ रहा है l   

इसीक्रम में कुछ दिन पहले धौराड़ा (भुइयांटोली) गांव के निकट स्थित एक वीरान पहाडी़ को हराभरा करने के लिए स्थानीय ग्रामवासियो के मदद से 1000 पौधरोपण किया गया l इस कार्यक्रम में ग्रामवासियो सहित संयंत्र के मानव संसाधन विभाग के मुख्य डॉ बलराम पंडा, लांजीबरना खान के महाप्रबंधक सुब्रत मिश्रा, पर्यावरण विभाग के उप-महाप्रबंधक सुरेश कुमार महापात्रो, सी.एस.आर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक तपन कुमार नायक एवं सुरक्षा विभाग के रश्मिकांत सडांगी मुख्य रूप से उपस्थित होकर पौधरोपण कार्यक्रम में भागीदारी की l स्थानीय ग्रामीणों ने डालमिया सीमेंट द्वारा किए गए इस कार्य का स्वागत किया l     

इस कार्यक्रम में शिक्षा संस्थानों के शिक्षक, विद्यार्थी , गांव के युवा पीढ़ी, स्वयं सहायक समूहों (एसएचजी) के सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया एवं संयंत्र के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम को सफलता पूर्वक करते आ रहे हैं l

उल्लेखनीय है की इस वर्ष 12000 फलदार पौधे जैसे - आम, लीची, अमरुद, निम्बू,काजू, पपीता एवं मुनगा आदि,  लांजीबरना, खेरामुता, सालियामेटा, सरगीटोली, जलोडीही, बिहाबांध, पेल्कापाड़ा, अलंडा, कुकुड़ा, धौराड़ा, रमाबहाल, तुरीटोली, दुड़काबहाल इत्यादि गांव में लगाए गये l

वहीँ बिहाबंध श्रमिक उच्च विद्यालय, कुतरा उच्च विद्यालय, केसरामल बालिका उच्च विद्यालय, किचिंडा हाई स्कुल एवं बी.एस.डब्लू महाविद्यालय जैसे शिक्षा संस्थानों में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया l       

मालूम होकि पिछले 5 वर्षों में संयंत्र ने लांजीबरना एवं इसके आस पास अंचल के गांवो में 49200 पौधरोपण कर अंचल की हरियाली को बनाए रखने के लिए समय समय पर पौधारोपण करती आ रही है l संयंत्र के सी.एस.आर विभाग के अधिकारीयों द्वारा स्थानीय उद्यान विभाग की सहायता से जंगरटोली, लांजीबरना एवं कटंग गांव के 12 एकड़ भूमि में आम एवं लीची का बगीचा लगाया गया है l आने वाले दिनों में इस पौधरोपण कार्यक्रम को और बड़े परिमाण में करने का कंपनी प्रबंधन ने विचार वयक्त किया है l