पत्रकार पर पुलिसिया अत्याचार के विरूद्ध एकजुट हुए पत्रकार
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर मीडिया क्लब ने नीलगिरी में पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की है इस बाबत पत्रकारो ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपी ।
सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर कस्बे के मीडिया क्लब के सदस्य नीलगिरी में पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है. पुलिस द्वारा उनका मोबाइल फोन जब्त कर गिरफ्तार कर लिया गया था। पत्रकार लोकनाथ दलाई को बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन नीलगिरी के एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें हथकड़ी हथकड़ी पहना दी थी. देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार के ऊपर पुलिस द्वारा किए गए क्रूर अत्याचारों की राज्य के सभी पत्रकारों ने कड़ी निंदा की है।आज जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मीडिया क्लब की ओर से सभी पत्रकारो ने इस मामले को लेकर विरोध पत्र प्रदान किया है।





