पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से किया घायल
बिरमित्रापुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया है, अब वह पुलिस की गिरफ्त में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरमित्रपुर थाना अंतर्गत आने वाले धंगरीनाचा गांव में पति के कुल्हाड़ी द्वारा कुल्हाड़ी से हमला किए जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है! धंगिरिनाचा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय कमल इंदवार का, चलित वर्ष की 28 मई को अपनी पत्नी बसंती इंदवार से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। रात के समय, जब घर में सब लोग खाना खाकर सो रहे थे, कमल इंदवार और उसकी पत्नी बसंती एक कमरे में सो रहे थे । रात में कमल इंदवार ने अपनी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया! पत्नी बसंती के चिल्लाने पर कमल इंदवार मौके से फरार हो गया! घरवालों ने बसंती को बचाया और उसे इलाज के लिए बीरमित्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां, उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे राउरकेला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया! आज कोमल इंदुआर की बेटी द्वारा बीरमित्रपुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पता चला है कि पुलिस ने बीरमित्रपुर थाना कांड संख्या 252 / 26 धारा 109 (2)। भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है! और आरोपी पति को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।





