पंचायत कार्यालय के निकट डूबा युवक सरपंच को नहीं है खबर

हमारे कार्यालय द्वारा जब सरपंच से घटना की जानकारी मांगी गई तो सरपंच ने कहा इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता, जबकि घटना पंचायत कार्यालय के निकट डेम में घटित हुई है।

पंचायत कार्यालय के निकट डूबा युवक सरपंच को नहीं है खबर

बिसरा प्रखंड़ के ठेठेईपोष पंचायत कार्यालय के निकट स्थित  डेम में एक युवक डूबकर मृत्यु को प्राप्त हुआ। 
बिसरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ठेठेईपोष पंचायत के ठेठेईपोष गाँव के टुंगंरीटोली निवासी रंजन मुंडारी (27),पुत्र चामु मुंडारी था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था और रविवार के दिन ठेठेइपोष पंचायत अंतर्गत अजयकेला में लगने वाले साप्ताहिक हाट से हजामत करवाकर एवं नशापान कर दूसरी बार नहाने के लिए पंचायत कार्यालय के निकट स्थित डे़म में रविवार अपराह्न 3.00 बजे के करीब नहाने के लिए पानी में उतरा और फिर नहाते नहाते गहराई में चला गया वहाँ से वह वापस निकल नहीं पाया और वही डूब गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे बाहर निकाल कर पुलिस को घटना की खबर दी गई।जिसपर बिसरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल भेज दिया, शव परीक्षण के उपरांत आज शव परिजनों को शौप दिया गया है।


इस घटना के संबंध में हमारे कार्यालय से सबसे पहले स्थानीय सरपंच से संपर्क की गई, पर आपको जानकर आश्चर्य होगा की सरपंच को इसकी कोई जानकारी नहीं थी, उन्होने इस घटना के संबंध में जानकारी देने में असमर्थता जताई। जबकि घटना पंचायत कार्यालय के निकट घटित हुई है और बताया जा रहा है कि रविवार के दिन पंचायत कार्यालय में सुभद्रा योजना पंजीकरण कराने वालो की काफी भीड़ थी।परंतु घटना घटित होने के 48 घंटा बाद भी घटना की जानकारी सरपंच को ना होना उनकी सरपंच होने और उनकी कार्यशैली पर प्रश्न खडे़ कर रहा हैं।