निर्दलीय प्रत्याशी का चुनावी प्रचार ने जोर पकड़ा

निर्दलीय प्रत्याशी का चुनावी प्रचार ने जोर पकड़ा

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

वर्तमान समय में शहर में नगरपालिक के चैयरमेन पद और पार्षदों पद पर आसीन होने के लिए विभिन्न दलों समेत निर्दलीय प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार अभियान पूरे जोर शोर से चल रहा है।

विभिन्न दलों के नगरपाल प्रत्याशी समेत नगरपालिका के 20 वार्डो में खड़े उम्मीदवार समेत अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर होने की संभावना बनी हुई है।
इस कड़ी में राजगांगपुर वार्ड नंबर 12 निवासी पारुल भद्रा जो मुख्य रूप से भाजपा समर्थक रही लेकिन उसे भाजपा की ओर टिकट नहीं मिलने से नाराज़ होकर पारुल भद्रा एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी अखाड़े में खड़ी हो गई है जो वर्तमान समय में पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और स्थानीय निवासियों का भी उसे समर्थन मिल रहा है, विशेष कर महिलाओं का। वहीं दूसरी ओर भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
निर्दलीय प्रत्याशी पारुल भद्रा समेत अन्य गणमान्य लोगों से मिडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि हम सदियों से ढेर सारी मौलिक सुविधाओं से वंचित हैं। पेयजल आपूर्ति, बिजली कटौती व बिल में बढ़ोतरी, होल्डिंग टैक्स,आवास योजना, राशनकार्ड, सड़क, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसलिए हमने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पारुल भद्रा को चुनावी अखाड़े में उतारा है। वहीं हमारी सभी समस्या का एक मात्र विकल्प है और हम सभी उसे जीतने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।