नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच गिरफ्तार
राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले बिसरा थाना क्षेत्र के तेतेरकेला ग्राम पंचायत में स्थित बांकुटोला और जंबेरना गाँव में रहने वाले पांच अभियुक्तों को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बिसरा थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल गुरूवार की रात तेतेरकेला गाँव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर ठेठनागपूरी नृत्य संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का लुफ्त उठाने के लिए आसपास के अंचलों से हजारों की संख्या में लोग तेतेरकेला आते है। ऐसे ही गुरूवार की रात भी हजारो लोग कार्यक्रम का लुफ्त उठा रहे थे।
परंतु इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक अमानवीयतापूर्ण घटना घटित हो गया।
बिसरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार पांच वयस्क लोगों ने मिलकर एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इन पांच आरोपीयों को बिसरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर बनाए जाने तक उनका डाक्टरी परीक्षण,जांच पड़ताल आदी कानूनी प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और अब सभी आरोपीयों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध बिसरा में थानाकांड संख्या 17/2025 दर्ज किया गया है, सभी आरोपीयों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 70(2) पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीयों के नाम पता इस प्रकार है-
1. हुल्लास मुंडारी (43), पिता-शंकर मुंडारी, गांव-बांकोटोला, थाना-बिसरा, जिला-सुंदरगढ़
2. बुदा ओरम (30), पुत्र-एतो ओरम, ग्राम-जंबेरना, थाना-बिसरा, जिला-सुंदरगढ़
3. आनंद ओराम (23), पुत्र-बंधु ओराम, ग्राम-जंबेरना, थाना-बिसरा, जिला-सुंदरगढ़
4. अभिषेक महतो (26), पुत्र-बुधनाथ महतो, ग्राम-जंबेरना, थाना-बिसरा, जिला-सुंदरगढ़
5. मंगलनाथ ओराम (27), पुत्र-तुरिया ओराम, गांव-जंबरना, थाना-बिसरा, जिला-सुंदरगढ़।





