नहीं निकलेगी रामनवमी की झांकी

कोरोना की बढ़ते ग्राफ को देखते हुए इस वर्ष रामनवमी की झांकी नहीं निकली जाएगी - हिन्दू युवा वाहिनी ,बस्ती

नहीं निकलेगी रामनवमी की झांकी

बस्ती -कोरोना के बढ़ते मामलों को नज़र में रखते हुए हिन्दू युवा वाहिनी की बस्ती शाखा ने रामनवमी के अवसर पर निकली जाने वाली प्रभु श्री राम की झांकी इस वर्ष नहीं निकालने का फैसला लिया है |

हिन्दू युवा वाहिनी की बस्ती इकाई द्वारा विगत वर्षों से लगातार चैत्र रामनवमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की विशाल झांकी के साथ शोभायात्रा पूरे जनपद के सनातनी बंधुओं के सहयोग से निकाली रही है,पर इस वर्ष कोरोना वैश्विक महामारी के वृहद रूप धारण करने पर पूज्य महाराज जी के आदेशानुसार  शोभायात्रा स्थगित की गई है | हिन्दू युवा वाहिनी ने सभी सनातनियों से आग्रह किया है कि  कोरोना वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए रामनवमी के अवसर पर की जाने वाली  सभी तैयारियों को निरस्त करें आप स्वतः बचे और दूसरों को बचाएं | सभी उपासको और भक्तों से निवेदन किया गया है की वे अपने अपने घरों पर हवन-पूजन,पूजा-पाठ आदि विधि विधान से करके इस कोरोना वैश्विक महामारी को जड़ से समाप्त करने की प्रार्थना करें,कोरोना के सभी नियमों का पालन करें एवं एक दूसरे को भी कराएं |

हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा यह जानकारी सभी लोंगों को व्हाटस एप्प के जरिये भी भेजी जा रही है |