नहाने के दौरान कोयल नदी में डूबने से किशोर की मौत
राउरकेला के हमीरपुर घाट पर नहाने गए एक नाबालिग की मौत नहाने के दौरान नदी में डूबने से हो गई। इस घटना से अंचल में मातम पसरा हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक आजाद बस्ती निवासी एमडी यशिफ अहमद है।
कोयल नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह जाने से पानी में डूबकर इसकी मौत हो गई। जिसके बाद से इसकी तलाश की जा रही थी,और काफी तलाश के बाद दूसरे दिन उनका शव बरामद हुआ।
इस मामले पर सेक्टर 19 थाना पुलिस ने यूडी मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सरोज महाराणा की रिपोर्ट सारांश दैनिक।





