नव निर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आज
नव निर्मित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हेतु महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर स्थित आईटी कॉलोनी मुख्य मार्ग पर नव निर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हेतु महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा,यह कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर बाबा तालाब से जल भर कर पुन: मंदिर प्रांगण में पहुंची।
इस कलशयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भाग लेकर बजरंगबली के प्राण प्रतिष्ठा हेतु तालाब का जल कलशो में भरकर कलशो को मंदिर प्रांगण में रखी।
कलशो में भरकर लाए गये जल से पूरे विधि विधान के साथ बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा विद्वान पंडित के द्वारा की जाएगी इस अवसर पर शहर के सभी जाने-माने बजरंग भक्त को मंदिर प्रांगण में देखा गया।
आपको बता दें कि इस मंदिर का निर्माण कार्य कई वर्षो से चल रही थी, मंदिर बन जाने के बाद आज बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान से की जाएगी इस अवसर पर सभी बजरंग भक्तों को आमंत्रित किया गया है।





