नरसिंह मिंज ने कोविड देखभाल केन्द्र का किया दौरा

नरसिंह मिंज ने कोविड देखभाल केन्द्र का किया दौरा


रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता):

राजगांगपुर

भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य नरसिंह मिंज ने शुक्रवार को राजगांगपुर के बगीचापाडा स्थित आर्दश विद्यालय में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने  मरीजों की सुविधा असुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मौजूदा चिकित्सा अधिकारी से यहां की समस्या की जानकारी लेने के साथ समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।