नये साल में रेलवे पटरी पर मिली दो अंजान पुरूषो का शव

नये साल में रेलवे पटरी पर मिली दो अंजान पुरूषो का शव

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंड़ल अंतर्गत आनेवाले सागरा और सोनाखान रेलवे स्टेशन के मध्य एक पुरूष ट्रेन क्रमांक 18030 की चपेट में आकर मृत्यु को प्राप्त हुआ। 
खबर बनाए जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक का शव खंभा संख्या 456/9-11 सोनाखान-सगरा के बीच एसएम/सागरा में अपराह्न 10.20 बजे पाया गया। 
शव को रेलवे पुलिस बल चौकी (आरपीएफ पोस्ट) राजगांगपुर के अधिकारी और कर्मचारी ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेलवे पुलिस बल (जीआरपी) को शौप दिया।

 एक और पुरूष का शव दिनांक 1-2 जनवरी , सोमवार - मंगलवार की रात रेलवे समयानुसार 3.45 बजे चक्रधरपुर रेलमंड़ल अंतर्गत आनेवाले भालूलता और जरइकेला रेलवे स्टेशन के मध्य खंभा संख्या 389/20-29 के निकट पाया गया है। मृतक की पहचान हो गई है।  मृतक का नाम - करन ओराम, पिता का नाम -रत्ना ओराम, निवासी - महिपानी,थाना-बिसरा है।