नदी में कूद कर आत्महत्या की कोशिश

नदी में कूद कर आत्महत्या की कोशिश

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर समल थाना अंतर्गत ब्राह्मणी नदी में कूद कर एक युवती आत्महत्या की कोशिश कर रही थी कि उसे दो युवको ने बचा लिया। 
प्राप्त सूचना के अनुसार तालचेर के समल थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली ब्राह्मणी नदी के डेम  में आज सुबह के सात बजे एक युवती छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी।
इस घटना को डे़म के ऊपर खड़े बहुतो की संख्या में लोग देख रहे थे। पर कोई उसे बचाने के लिए आगे नही आ रहा था, कि सूचना पाकर स्थानीय आटो रिक्शा चालक जयंता साहू और पत्रकार निरंजन साहू अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए पुल के नीचे से लगाई गई केबल तार को काट कर युवती को पकडाया,जिसे पकड़कर युवती पानी में एक जगह पर यथावत अटकी रही इसके बाद एक स्थानीय नाविक परमानंद पलेई, एकादसिया बेहरा, भ्रमर सेठी साहस कर नाव  और ट्यूब लेकर युवती के पास गए और उसे नदी से बाहर निकाल लाए। 
सूचना पाकर कडिंहा अग्निशामक दल, समल पुलिस, और प्रखंड़ अध्यक्ष राम कृष्ण प्रधान घटना स्थल पर पहुंच कर उक्त युवती को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। 
नदी से युवती को निकालने वाले युवको के इस साहसिक कार्य को स्थानीय लोगो ने प्रशंसनीय और साहसिक बताया।