नदियों में क्यों डूबते है लोग

नदियों में क्यों डूबते है लोग

सुंदरगढ़ जिला के बिरमित्रापुर बिधानसभा अंतर्गत आने वाले नदियों में चालित वर्ष युवाओं के डूबने की खबर सुर्ख़ियों में रही है | युवाओं के डूबने की सर्वाधिक घटनाये तेतेरकेला,जमशेरा,झीरपानी,जोबाघाट,अकईसिला,जैसे पर्यटक स्थलों पर ही हुई है | 

इन जगहों पर डूबने की घटनाये घटने की क्या वजह है ,इस प्रशन का जबाब पाने के लिए सरांश दैनिक की टीम ने बिसरा प्रखंड स्थित दमकल केंद्र से संपर्क किया,जहाँ दमकल कर्मियों से बातचीत करने पर कुछ इस तरह वजह सामने आई |

नदी घाटों पर शैरसपाटे व पिकनिक मनाने  के लिए आने वाले अधिकांस लोगो को तैरना नहीं आता,ना हि ये लोग नदी ,तालाबों में नहाने के अभ्यस्त होते है,ये लोग बचपन से अपने घरों में बने स्नानागार में ही नहाते आये है | ऐसे लोग नदियों से वाकिफ नहीं होते, नदिया कही ऊँची तो कही अचानक ढलान लिए होती है, ऊपर से शांत दिखने वाली नदी का पानी निचे तेजी से बहती है,,  बिरमित्रापुर बिधानसभा अंतर्गत आने वाले जिन नदियों में बराबर दुर्घटनाये होती है ये सारी रेतीली नदिया है |इन नदियों के तल में रेत भरे है | इन नदियों के अंदर का तल कही ऊंची  तो कंही अचानक गहरी होती है ,इन नदियों में कई जगह भवर भी है जहाँ पानी का चक्र सा बनता है |

नदियों की संरचना से अनजान शहरी लोग इसी बात को समझ नही पाते है और कभी नदी की गहराइयों में तो कभी जल चक्र में फंस कर अपनी जान गवां बैठते है | इन लोंगों को तैरना ना आना भी डूबने का एक बहुत बड़ा कारण है |

एक कारण मदिरापान भी है-आम दिनों में मौज-मस्ती करने के लिए अधिकांस युवा इन जगहों को चुनते है क्योंकि आबदी से दूर इन जगहों मे बे रोकटोक नशापान किया जा सकता है, इन जगहों में युवाये नशीले पदार्थ ले कर आते है और मनमर्जी ढंग से इसका सेवन करते है और फिर नशे की हालत में नदी में प्रवेश कर जाते है जिससे कई बार अनहोनी हो जाती है। 

सेल्फी - इन दिनों मोबाइल कैमरे से सेल्फी लेने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। कइ बार युवा वर्ग को नदी, झरने के तट पर या नदियो पर बने पुल के ऊपर खडे़ होकर सेल्फी लेते देखा जा सकता है। ऐसे मे जरा सी चूक या असंतुलित होने मात्र से नदी, झरने में गिर मौत हो जाती है। 

डूबने से कैसे बचे 

अगर तैरना ना आता हो तो नदियों,झरनों में ना नहाये,और यदि नहाना ही हो तो स्थानीय लोंगों या अपने साथ आये लोंगों के साथ ही नहाये,हमेसा इस बात का ध्यान रखे की एक अच्छा तैराक साथ में हो |

मदिरापान कर या किसी भी प्रकार का नशा करने के बाद जलाशयों में प्रवेश ना करे |

पूल के ऊपर या जलाशयों के एकदम किनारे,फिसलन वाली जगहों पर खड़े होकर सेल्फी लेने से बचे |