नगरपालिका की ओर से निकाली गई स्वच्छ भारत अभियान रैली
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर नगर पालिका के 20 वार्डो में स्वच्छ भारत अभियान के तहत 17 सितंबर से शुरुआत कर आज 1 तारीख को नगर पालिका के नगर पाल श्रीमती माधुरी लुगुन एवं कार्य निर्वाही अधिकारी विक्टर सोरेन के नेतृत्व नगर पालिका के 20 वार्ड के काउंसलर सहित पूरे नगर पालिका के कर्मचारी समेत स्कूली बच्चों के साथ एक स्वच्छता रैली निकाल कर पूरे राजगांगपुर शहर की परिक्रमा की गई जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाना था।
आपको बता दे की राजगांगपुर नगर पालिका स्वच्छ भारत अभियान के तहत अगले वर्ष पूरे देश में 17वां स्थान प्राप्त की थी इस बार भी राजगांगपुर नगर पालिका अपने हर वार्ड में घूम घूम कर और सभा कर लोगों तक स्वच्छता का संदेश बीते 17 सितंबर से पहुचा रही है और आज पूरे शहर में स्वच्छता अभियान के तहत एक विराट रैली निकालकर लोगों में स्वच्छता का संदेश दी इस अवसर पर नगरपाल श्रीमती माधुरी लुगुन, कार्य निर्वाही अधिकारी विक्टर सोरेन, वार्ड नंबर 1 से 20 तक के पार्षद नगर पालिका के सभी कर्मचारी गण के साथ स्कूली बच्चों को इस स्वच्छता अभियान की रैली में देखी गई ।





