नगरपालिका अधिकारी के तबादले से जनता परेशान
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
राज्य सरकार के आदेशानुसार विभिन्न नगर पालिका स्तर में बड़ा परिवर्तन किया गया है। राज्य सरकार के नगर विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार तालचेर नगरपालिका के अभियंता जयंत कुमार परीडा़ का तबादला ब्रह्मपुर नगरपालिका में किया गया है, लेकिन उनके स्थान पर तालचेर नगरपालिका में किसी को नियुक्त नही किया गया है। तालचेर नगरपालिका में अभियंता पद रिक्त रहने से स्थानीय निवासियों में असंतोष बढ़ गया है।
तालचेर नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी के तबादले के बाद उनके स्थान में स्थायी अधिकारी नियुक्त करने के बदले अंगुल नगरपालिका निर्वाही अधिकारी को तालचेर नगरपालिका की अस्थायी जिम्मेदारी दी गई है।
जिसे लेकर विभिन्न लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि वह अंगुल नगरपालिका का कर्य करेंगे या तालचेर नगरपालिका का।परिणामस्वरूप तालचेर के लोग अपने मूल अधिकारों से वंचित हैं और विकास कार्यो में इसका सीधा असर पड़ रहा है। जिसका फायदा बिरोधी उठा रहे है।





