नगरनिगम कार्यालय में स्वच्छता का अभाव

नगरनिगम कार्यालय में स्वच्छता का अभाव

एक ओर जहाँ राउरकेला नगर निगम राउरकेला शहर को साफ,स्वच्छ,सुन्दर, और विस्वतरिय बनाने का दवा कर रही है वहीँ राउरकेला नगर निगम कार्यालय परिसर में उपायुक्त के दफ़्तर के बाहर लगा हुआ प्याऊ पीकदान नजर आ रहा है।

राउरकेला शहर की सफाई की जिम्मेदारी जिस नगरपालिका विभाग के जिम्मे है उसी नगरपालिका कार्यालय में पानी पीने की जगह गुटके और पान की पीक से भरी पड़ी है।


यह प्याऊ नगर निगम उपायुक्त के कक्ष के ठीक बाहर ही लगी है। जहाँ कार्यालय कार्यकाल के दौरान दीन भर गुटका और पाना खाकर कर्मचारी थूका करते है। यह वही कार्यालय है जिसके अधिकारी आम जनता को ऐसे कार्यो के लिए दंडित करती है। 
प्रश्न यह उठता है कि जब नगरनिगम कार्यालय परिसर में ही स्वच्छता का अभाव है तो शहर में स्वच्छता की उम्मीद कैसे की जा सकती है।