नक्सलियो ने की एक और भाजपा नेता की हत्या
नक्सलियों ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के छोटेडोंगर में भाजपा नेता की हत्या कर दी। प्राप्त सूचना के अनुसार शीतला मंदिर में पूजा करने गए भाजपा नेता कोमल मांझी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने आमदई माइंस को लेकर दी थी कोमल मांझी को चेतावनी । छोटेडोंगर में इससे पहले भी भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की नक्सलियों ने हत्या की थी। यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।





