नक्सलियों के नापाक मंसूबे को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम
प्रेस विज्ञप्ति (08.02.2024)
जिला दंतेवाड़ा के थाना किरान्दुल क्षेत्रांतर्गत ग्राम हिरोली से मड़कामीरास सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है ! निर्माण कार्य के सुरक्षा हेतु लगे पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा हिरोली सड़क के किनारे सुरंग (Foxhole)बनाकर सड़क के मध्य में लगभग 10 किलो का कमांड कंट्रोल आइईडी (IED) नक्सलियों द्वारा लगाया गया था । जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय के आदेशानुसार अनुविभागीय पुलिस अधिकारी किरांदुल कपिल चंद्रा एवं थाना प्रभारी कीर प्रहलाद साहू के नेतृत्व में ब्रेंटफ़ोर्ड डुवेट स्क्वाड (बीडीएस) टीम, थाना किरान्दुल, कैंप हिरोली (CAF)एवं चोलनार(CAF) की संयुक्त बल द्वारा नक्सलियों द्वारा लगाए गए आइईडी ( IED ) स्थल पर पहुंचकर उक्त आइईडी को बीडीएस टीम प्रभारी सूबेदार निर्मल सिंह, प्र.आरक्षक रामचंद्र कवंर, आरक्षक कामता प्रसाद, संजय टोप्पो द्वारा पता लगाकर सुरक्षार्थ निपटा दिया गया। सूचाना है कि इस कारवाई में किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि नहीं हुई है। इस प्रकार नक्सलियों के नापाक इरादों पर सुरक्षा बलों द्वारा पानी फेरा गया।





