धूमधाम से मनाई गई शुभाष जयंती
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर स्थित सुभाष चौक पर बनी सुभाष बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए झंडारोहण कर सुभाष जयंती पूरे विधि विधान के साथ पारंपरिक तरीके से मनाया गया।
आपको बता दें कि सुभाष कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सचिव शंभू सिंह के नेतृत्व में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं मंत्री मंगल किसान राजगांगपुर थाना के सीडीपीओ अभिषेक पाणिग्रही की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय गीत के साथ 127 वाँ सुभाष बोस की जयंती पूरे पारंपरिक तरीके से मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी कैडेट समेत शहर के अनेक गणमान्य की उपस्थिति में सुभाष चौक पर बनी सुभाष बोस की प्रतिमा पर उपस्थित मुख्य अतिथि थाना एस डी पी ओ, नगरपाल माधुरी लुगुन, सुभाष कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह एवं सचिव शंभू सिंह के साथ सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा पुष्प माला अर्पण करते हुए सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई उपस्थित मुख्य अतिथि समेत सभी ने सुभाष जयंती के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं सुभाष चंद्र बोस के नारा लगाते हुए भारत माता की जय के साथ सभा समापन की गई । इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया था जिसमें अनेक शहरों से आए सुप्रसिद्ध कवियो की प्रस्तुति सुनने को मिली।





