धूल व पानी की समस्या को लेकर रास्ते में उतरी महिलाएं

तालचर के सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मयी दास ने पानी की समस्या को लेकर किया विरोध : लिखित वादे के बाद विरोध पर बिराम। 

धूल व पानी की समस्या को लेकर रास्ते में उतरी महिलाएं

अनुराग आचार्य (संवाददाता)

तालचेर - अनुगूल जिले के तालचर ब्लाक के लिंगराज कोयलाखान से प्रभावित आस-पास के गाँव के निवासी अंचल में धूल और पानी की समस्या को लेकर लिंगराज खान के उच्च अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है,यह समस्या अंचल में चर्चा और विवादों का विषय रहा हैं। 

 

आज तालचर ब्लाक के बालुंगा एवं तालवेडा़ गाँव की महिलाओ ने पानी की समस्या को लेकर लिंगराज कोयला खान और बालुंगा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं द्वारा बिरोध प्रदर्शन करने से लिंगराज व अन्य कोयला खानो में यातायात ठप रहा जिससे कोयले की ढुलाई बाधित हुई है। समाजसेवी चिन्मयी दास लिंगराज खान परियोजना अधिकारी अजय कुमार देहुरी और उनके सहयोगी  मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियो को अश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारी वापस चले गए। अब यह देखना है कि अधिकारी प्रदर्शनकारियो से किया वादा पूरा करते है नही।