दो महीने से रास्ते पर पड़ा है बिशालकाय पेड़ सूद लेने वाला कोई नहीं

बिरसा मुंडा (संवाददाता)

सुंदरगढ़ जिला के रेल-नगरी बंडामुंडा के सेक्टर सी अंचल में स्थित रेलवे कालोनी के एक रास्ते में बिशालकाय पीपल का पेड़ गिरने से रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है | स्थानिये लोंगों से मिली जानकारी के अनुसार यह पेड़ चालित वर्ष की ३१ मई को ही तेज़ आंधी कि वजह से गिरा है,इस पेड़ को हटाने के लिए स्थानीय लोंगों द्वारा रेलवे के सम्बंधित अधिकारीयों से शिकायत किये जाने के बावजूद दो महीने हो गए पर इस पर कोई करवाई नहीं हुई |

पेड़ के नीचे एक कार अभी भी दबा पड़ा है,वही १०७ नम्बर क्वाटर के आंगन में खड़े इस पेड़ के गिरने से सामने के दो क्वाटरों को क्षति पहुंची है | एक क्वाटर का छत पूरी तरह टूट गया तो दुसरे का बरांडा के साथ घर के बहार खड़ी चरपहिया वाहन को भी नुकसान पंहुचा है |

रास्ते के दोनों ओर क्वाटर होने से पड़ोस में भी जाने के लिए लोंगों को एक चक्कर लगाते हुए दुसरे रास्ते से जाना पड रहा है |बाजार या अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए भी लोंगों को लम्बी दुरी तय करनी पड रही है |