दो महिने पहले हुई चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
लखन लोहार (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला के बंडामुंडा थाने की पुलिस घर से चोरी गई एक मामले में दो अपराधियों को सुंदरगढ़ जिले के रायबोगा अंचल से गिरफ्तार कर थाने लाई है।
इन दोनों अपराधियों के पास से चोरी हुए समान भी बरामद किया गया है, जिसमें एक डीएसएलआर कैनन का कैमरा, सैमसंग का टेबलेट, एक माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन, एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन, है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 फरवरी 2023 को बंडामुंडा स्थित एक रेलवे क्वार्टर में सेंधमारी कर चोरी किए जाने का एक मामला दर्ज करवाया गया था, जिस पर बंडामुंडा थाना की पुलिस जांच पड़ताल में लगी थी। इस मामले में तहकीकात करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपीयो की पहचान मनोज किंडो और देवगन कुल्लू के रूप में हुई है।
यह चोरी 08,फरवरी, 2023 की रात बंडा़मुंडा़ सेक्टर "सी"/184 नंबर रेलवे क्वार्टर से हुई थी। चोरी की शिकायत आर.एन.विश्वकर्मा द्वारा बंडा़मुंडा़ थाना में दर्ज करवाया गया था।





