दो कोयला कारोबारी पर जीएसटी का छापा

दो कोयला कारोबारी पर जीएसटी का छापा

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर के दो कोयला कारोबारी पर जीएसटी का छापा पड़ा है जो खबर लिखे जाने तक जारी है। तालचेर के दो कोयला कारोबारियों महेंद्र बेहरा और राजेंद्र बेहरा के आवास और कार्यालय पर जीएसटी का छापा पड़ा है।

जीएसटी की 25 सदस्यीय टीम यह कवायद कर रही है। खबर लिखे जाने तक माँ हिंगुला ट्रांसपोर्ट और हिंगुला ट्रेडर्स में जीएसटी की जाँच जारी है। जीएसटी की टीम ने दो भाइयों महेंद्र और राजेंद्र के आवास और कार्यालय पर छापा मारा है। दोनों के  तलचेर सहित भुवनेश्वर और ढेंकनाल में आवासों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में छापेमारी की जा रही है।  महेंद्र के ढेंकनाल और तलचेर स्थित 4 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि वेबसाइट पर दर्ज उनकी आय और जीएसटी के आंकड़े मेल नहीं खाते। इस लिए यह छापामारी की गई है।