दुर्घटना का शिकार हुआ मुंबई हावड़ा मेल
हावड़ा मुंबई मुख्य रेलमार्ग में आनेवाले चक्रधरपुर रेल डिवीजन अंतर्गत बडाबाम्बो के पास ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस आज तड़के सुबह तीन बजकर 43 मिनट पर दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। सवारीयों को गंभीर चोट लगी है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
इस दुर्घटना की वजह से क ई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है तो कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
टाटा-चक्रधरपुर सेक्शन से गुजरने वाली रद्द की गई ट्रेनें।
1.ट्रेन संख्या 22861 इस्पात एक्सप्रेस
2.ट्रेन संख्या 08015/18019 खड़गपुर धनवाद जेसीओ
3.ट्रेन संख्या 12021/12022 हावड़ा-बड़विल जन शताब्दी एक्सप्रेस
लघु रूप से समाप्ति की गई ट्रेने
1.ट्रेन संख्या 18114 बिलासपुर - टाटा जेसीओ
2.ट्रेन संख्या 18190 में इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन स्लिप को रद्द कर दिया गया है।
3.ट्रेन संख्या 18011 हावड़ा - चक्रधरपुर
मार्ग परिवर्तित की गई ट्रेनें
1.ट्रेन संख्या 12262 हावड़ा - छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई
2.ट्रेन संख्या 12130 हावड़ा - पुणे एक्सप्रेस
3.ट्रेन संख्या 18005 हावड़ा - जगदलपुर
4.ट्रेन संख्या 12834 हावड़ा -जगदलपुर
5.ट्रेन संख्या 18477 पूरी - योग नगरी ऋषिकेश, उत्कल एक्सप्रेस
6.ट्रेन संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार
7.ट्रेन संख्या 12859 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-हावडा़
8.ट्रेन संख्या 12833 अहमदाबाद -हावडा़





