दीप गैरेज के संचालक ने आरम्भ की निशुल्क स्वर्गवाहन सेवा

दीप गैरेज के संचालक ने आरम्भ की निशुल्क स्वर्गवाहन सेवा

राउरकेला सेक्टर 2 स्थित सहनाई मंडप के पास दीप गैरेज के संचालक और समाजसेवी चन्द्रदीप कुमार साहू ने बीते कल मंगलवार के दिन राउरकेला के बसंती कालोनी से एक स्वर्गवाहन का शुभारंभ किया और आज इस वाहन में एक अर्थी लेकर स्वर्गद्वार (वेदव्यास) गया ।
वर्षो से अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा समाजसेवा में दान करने वाले चंद्रदीप साहू ने अपनी जमा पूंजी से इस वाहन का क्रय किया है और इसका रख रखाव भी करेंगे। इससे पहले भी श्री साहू के पास एक स्वर्गवाहन थी जो एक छोटी कार के रूप में थी। पिछली वाहन से इन्होने राउरकेला वासियों को वर्षो सेवा दी, उस वाहन के जर्जर होने के बाद श्री साहू ने एक 407 वाहन का क्रय कर उसे स्वर्ग वाहन बनाया और उद्घाटन के दूसरे दिन से ही लोगों की सेवा में जुट गए। 
चंद्रदीप साहू ने स्वर्गवाहन का शुभारंभ अपनी पत्नी, बच्चों एवं साथी सूरज राय की उपस्थिति में की। 
स्वर्गवाहन की यह सेवा सुबह 6.00 बजे से संध्या 6.00 बजे तक दी जाएगी। लोग इस मोबाइल नंबर में फोन करके इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे-"9861108112 / 9438117222 / 7750097598,