दरवाजे के आगे से मोटरसाइकिल उडा़ ले गए चोर

दरवाजे के आगे से मोटरसाइकिल उडा़ ले गए चोर

अनुराग आचार्य (जिला व्यौरोचीफ) 

तालचेर के रेमुआं अंचल से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 
तालचेर में यूँ तो चोरी और छिना झपटी की घटनाएं आम हो गई है। 
साथ ही चोरो का दुस्साहस इतना बढ़ गया है की चोर दरवाजे के पास खड़ी मोटरसाइकिल भी उडा़ ले गये। 
प्राप्त सूचना के अनुसार तालचेर के समीर साहू नामक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से अपने एक परिचित के घर रेमुआं आया हुआ था। 
वह घर के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर घर के अंदर चला गया। जब वापस जाने के लिए घर के बाहर आया तो देखा कि उसका मोटरसाइकिल गायब है। 


सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दो लोग एक मोटरसाइकिल से उस तरफ आए जिसमें से एक व्यक्ति जो पिछे बैठा था,उस जगह पर उतरा और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। 
मोटरसाइकिल के मालिक ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में की है। 
सूचना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को थाने में बुलाकर पूछताछ कर रही है।