तेल नदी तट पर पुल के नीचे से युवा ब्यापारी का शव बरामद
सुशांत मलिक (व्यौरो चीफ)
पुलिस को बालांगीर जिला से होकर गुजरनेवाली तेल नदी तट पर पुल के नीचे से एक युवक का शव बरामद हुआ है। परिवार वालो ने हत्या की आशंका जताई है।
प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस को बलांगीर जिले के थिसुरा में तेल नदी तट से एक व्यापारी युवक का शव बरामद हुआ है। मृत युवक थिसुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के देओलगुडी का रहने वाला युवा ब्यापारी नटराज थानापति है। नटराज की मौत का कारण साफ नहीं है। जबकि परिवार के लोग आरोप लगा रहे है , कि उसकी हत्या की गई है, यह अभी भी साफ नहीं है कि यह हत्या थी या आत्महत्या।
पुलिस के अनुसार कल देर रात थिसुरा पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी उन्होंने तेल नदी पुल पर एक मोटरसाइकिल को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। जिसके बाद , पुल के ऊपर से टॉर्च जलाकर देखने पर उन्होंने देखा कि वहां कोई व्यक्ति पड़ा हुआ है। जब उन्होंने पुल से नीचे जाकर पास से देखा, तो वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। उस युवक की पहचान देओलगुडी के ब्यापारी नटराज थानापति के रूप में हुई और उसके परिवार को सूचित किया गया। थिसुरा पुलिस और साइंटिफिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। नटराज की मौत का कारण अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है। एक बात जो सूत्रों के हवाले से सामने आई है,यह कि नटराज की शादी इसी साल मार्च में होने वाली थी। नटराज की मौत की खबर फैलने के बाद पहले तो इस खबर पर किसी को यकीन नहीं हुआ और फिर देउलागुडी इलाके में मातम छा गया ।





