तीन साल बाद भी गौशाला का नहीं हुआ भुगतान लाभार्थी ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

तीन साल बाद भी गौशाला का नहीं हुआ भुगतान लाभार्थी ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
तीन साल बाद भी गौशाला का नहीं हुआ भुगतान लाभार्थी ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बारीलेप्टा पंचायत स्थित पातरापाली (गंझूटोला) में भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। 
प्राप्त सूचना के अनुसार पातरापाली गंझूटोला निवासी उदयनाथ माहतो को वर्ष 2020-2021 में सरकारी योजना से पालतू पशुओं के लिए एक गौशाला का लाभ मिला था जिसके लिए सरकार की ओर से ₹1,13,000 की धनराशि स्वीकृत की गई थी। यह धनराशि लाभार्थी उदयनाथ माहतो को गौशाला निर्माण कार्य के अनुसार किश्तों में मिलने थे, परंतु उदयनाथ माहतो का कहना है कि उन्होने किसी तरह पैसे जुटाकर गौशाला का निर्माण तो करा दिया, पर सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशी उन्हें अबतक नहीं मिली है। सरकार द्वारा इस गौशाला निर्माण के बाद केवल श्रमिकों को उनकी मजदूरी दी गई है,जो मजदूरों के बैक खाते में सीधे  हस्तांतरित किया गया है, जो ₹12,000 से ₹13,000 तक की धनराशी है, पर उदयनाथ माहतो को बाकी के रुपये जो उनके बैंक खाते में आने थे वह अबतक नहीं मिला जो एक लाख रुपये बनते है। 
इस भ्रष्टाचार को लेकर आज उदयनाथ ने जिलाधिकारी के समक्ष जन सुनानी पोर्टल के माध्यम से एक शिकायत दर्ज करवाई है। 
अब देखना यह होगा कि इस योजना के लामार्थी उदयनाथ माहतो को जिलाधिकारी के दरबार में किस तरह न्याय मिलता है और भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर जिलाधिकारी द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।