तालचेर में होटल केपी पैलेस का उद्घाटन हुआ
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के हांडीधुआ रेलवे स्टेशन के पास, अत्याधुनिक वातानुकूलित प्रणाली से सुसज्जित होटल केपी पैलेस का उद्घाटन किया गया है। इस होटल को अत्याधुनिक सुविधाओ से सुसज्जित किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आम जनता या होटल में आने वाले ग्राहकों को कोई असुविधा न हो। केपी पैलेस के साधारण प्रबंधक तिरूपति राव ने यह खुलासा किया है कि (सीएसआर) सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए होटल प्रबंधन की ओर से,आने वाले दिनों में विभिन्न स्थानों में रक्तदान शिविर, नेत्र शिविर जैसी विभिन्न सामाजिक सेवाएं आयोजित की जाएंगी। ताकि लोगों को सुविधाएं मिल और मदद मिल सके। ग्राहकों के मनोरंजन के लिए होटल परिसर में तैराकी,स्विंमिंग पुल, संगीत हॉल आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं।
श्री राव ने कहा, चूंकि होटल रेलवे स्टेशन के पास स्थित है, इसलिए आने वाले दिनों में यह निश्चित रूप से अच्छा प्रदर्शन करेगा क्योंकि आज पहले दिन ग्राहकों की भीड़ है। प्रबंधक ने कहा कि ग्राहक के अन्य पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस उद्घाटन समारोह में होटल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।





