तालचेर में बालू का कृत्रिम अभाव
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर जैसे प्राचीन शहर में ठेके की प्रक्रिया पूर्ण ना होने से शहर में बालू का घोर अभाव देखा जा रहा है।
तालचेर से होकर गुजरने वाली ब्राह्मणी नदी गर्भ में कुल ग्यारह बालूघाट है,जिसमें से वर्तमान में "संथपाडा़-बी और दासनाली" केवल दो बालूघाटो की ही नीलामी प्रक्रिया पूरी हो सकी है। अभी भी नौ बालू घाटो की नीलामी होनी बाकी है।
सभी बालू घाटो की नीलामी ना होने से शहर में बालू का घोर अभाव देखा जा रहा है। साथ ही चोरी छुपे बालू की ढुलाई का मामला पिछले कई दिनों से मीडिया की शुर्खिया रही है जिससे राजस्व की हानि हो रही है।
एक ओर जहाँ बालू चोरी होने की घटना बढ़ रही है वही दो घाटो से उठ रही बालू की अधिक किमत ग्राहकों की जेब काट रहा है।
तालचेर प्रखंड़ एवं नगरपालिका द्वारा गरीबो को आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाले पक्के घर के निर्माण के लिए अधिक किमत पर बालू खरीदना पड़ रहा है।
ठेके की प्रक्रिया न होने से शहर में बालू की कृत्रिम कमी हो गई है, जिससे इस समस्या के समाधान के लिए विभिन्न महलो में आवाज उठने लगी है।





