तालचेर नगर परिषद बैठक की भाजपा ने की निंदा

तालचेर नगर परिषद बैठक की भाजपा ने की निंदा

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

प्रेस विज्ञप्ति : भाजपा : तलचेर नगर परिषद की बैठक में अनियमितता की भाजपा ने की निंदा की है। 

 जैसा कि आज 8वीं परिषद की बैठक में अनियमितता होने का भाजपा पार्षदों ने विरोध किया, इसपर स्थानीय विधायक ने भाजपा पार्षदों को धमकी दी। भाजपा पार्षदों ने भी आज एक पत्रकार सम्मेलन में इसकी कडी़ भर्त्सना की है।

भाजपा पार्षदो का कहना है कि महापौर नगरपालिका, सरकार के कार्यक्रम के पीठासीन अधिकारी होते हैं, लेकिन आज की बैठक में घटी घटना सिद्ध करती है कि महापौर शक्तिहीन हो गया है?  इसके अलावा किसी ऐसे व्यक्ति को जबरन बैठक में नियुक्त करना जो पार्षद नही है शर्म की बात है। आज की प्रेस वार्ता में इसकी कड़ी निंदा की जाती है।इस पत्रकार सम्मेलन में जिला भाजपा महासचिव जितेंद्र दास, पूर्व पार्षद, पार्षद स्वाधीन थंब, सतीश बेहरा और अनीता बिस्वाल मौजूद थे।