तालचेर के सिंह द्वार को डाक सेवा में मिला स्थान
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
भारतीय डाक सेवा में तालचेर के सिंह द्वार को मिला स्थान।
तालचेर के सिंह द्वार की छवि अंकित विशेष लिफाफे का अनावरण।
तालचेर टाउन के किशोर क्लब में पांच बजे की संध्या बेला में एक विशेष डाक लिफाफे का अनावरण किया गया। तालचेर के इतिहास और संस्कृति को संरक्षित करने और भारत के सभी कोनों में तालचेर के राजवाडे युग की संदेश को फैलाने के लिए आज सिंह द्वार वाली विशेष लिफाफे का अनावरण किया गया।
तालचेर पैलेस और औद्योगिक शहर तालचेर को पूरे भारत में एक विशिष्ट पहचान बनाने के उद्देश्य से सिंहद्वार को डाकघर से जोड़ा गया है।
इस अवसर पर तालचेर के राजा राजेन्द्र चंद्र देव, युवराज विजेंद्र चंद्र देव, अंगुल जिलापाल सिद्धार्थ शंकर स्वाईं,
दास, वीडियो तालचेर शिव शंकर ,अतिरिक्त जिलापाल चिन्मय प्रियदर्शनी, खंड़ विकास अधिकारी शिवशंकर मिश्रा, नगर निगम अधिकारी रश्मिरेखा अमन, डाक विभाग के अधीक्षक, मुख्य आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में विशेष लिफाफे का अनावरण किया गया।





